अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pro. Ali Khan का खानदान शुरू से रहा है विवादास्पद, होगी कार्रवाई : महिपाल ढांडा

On: May 21, 2025 12:39 PM
Follow Us:
Pro. Ali Khan
---Advertisement---

सोनीपत। Pro. Ali Khan : हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी ने राज्य में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रो. अली खान का खानदान शुरू से विवादास्पद रहा है।

Professor Ali Khan की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने 7 दिन के लिए भेजा जेल

महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय Pro. Ali Khan के दादा मुस्लिम लीग के कैशियर थे और बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे, लेकिन बाद में भारत लौट आए। उन जैसे लोग शिक्षा के माध्यम से समाज में “जहर घोलने” का काम करते हैं। अब यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है, जहां गलत करने वाले बच नहीं सकते। ऐसे लोगों का पर्दाफाश हो रहा है और वे पकड़े जा रहे हैं।

महिपाल ढांडा ने कहा कि वह राजनीति शास्त्र और इतिहास पढ़ाते हैं, लेकिन उनकी नियत गलत थी। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों का खुलासा हो रहा है और हमारी सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक Pro. Ali Khan महमूदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नियमित प्रेस ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय Pro. Ali Khan के दादा मुस्लिम लीग के कैशियर थे

उनके खिलाफ पहला मामला गांव जटेड़ी के सरपंच द्वारा दर्ज कराया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 197, 152 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!