अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रेन टिकटों पर ऑपरेशन सिंदूर मोदी की फोटो छापना शर्मनाक: Congress

On: May 20, 2025 10:32 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि सरकार संवेदनशील मुद्दों को भी प्रचार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और इसी का परिणाम है कि रेल टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर की फोटो लगाई जा रही है।

पाकिस्तान को बेनकाब करने में सरकार का साथ देगी Congress

Congress ने कहा “ट्रेन के टिकट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और नरेंद्र मोदी की फोटो छापी जा रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’-आतंक के खिलाफ भारत का करारा जवाब था। हमारे जांबाज सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गाथा थी। लेकिन मोदी सरकार ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।”

पार्टी में इसे सरकार की असंवेदनशीलता करार दिया और कहा कि वह हर मौके का इस्तेमाल खुद के प्रचार के लिए करती है। इससे पहले श्री मोदी कोविड वैक्सीन के सर्टिफिकेट, खाद के बोरे, अनाज के थैले और बच्चों के बैग पर अपनी फोटो छपवा चुके हैं। ये बेहद शर्मनाक है।

Congress भाजपा देशहित के मुद्दों पर ओछी राजनीति कर रही 

इस बी कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा देशहित के मुद्दों पर ओछी राजनीति कर रही है। उसके बाद भी सोचती है कि विपक्ष चुप रहेगा और देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल नहीं पूछेगा। हम सवाल पूछते रहेंगे और नहीं पूछेंगे तो देश में आतंकी घटनाएं होती रहेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!