अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय सेना के शौर्य से पाकिस्‍तान घुटनों पर आया : Anil Vij

On: May 19, 2025 7:37 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला। Anil Vij : देशभर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को हरियाणा के अंबाला में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर अंबाला छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।

इंदिरा गांधी ने देश का सबसे ज्यादा नुकसान किया: Anil Vij

तिरंगा यात्रा में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने हिस्सा लिया और लोगों के साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया। विज बोले कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, इस यात्रा में लोगों का खूब उत्साह देखने को मिला जिससे साबित होता है कि अगर जरूरत पड़ी तो लोग खुद बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो सकते है। चार दिन में भारत की सेना ने पाकिस्‍तान को घुटने पर ला दिया।

कैबिनेट मंत्री हरियाणा Anil Vij ने बताया कि पाकिस्‍तान लंबे समय से अपनी हरकतों में लगा है। पाकिस्‍तान ने हमारे निहत्‍थे और निर्दोष लोगों को मारा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश रहने वाले नहीं हैं। पीएम ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकवाद और आतंक के आकाओं को बक्‍शा नहीं जाएगा, इनको मिट्टी में मिला देंगे। पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान पर कार्रवाई के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दे रखी थी। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंक के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। इस दाैरान पाकिस्‍तान का एयरबेस और डिफेंस सिस्‍टम भी ध्‍वस्‍त कर दिया।

Anil Vij ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अंबाला छावनी की जनता को बधाई दी 

इस दौरान अनिल विज ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अंबाला छावनी की जनता को बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान ने हमला किया और भारत ने उसका जवाब दिया, वो ये दर्शाता है कि भारत किसी से कम नहीं है, अभी भी ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है। ऑपरेशन सिंदूर की इस कामयाबी पर आज पूरे देश में उत्साह है और लोग खुद इस कामयाबी को मना रहे है। आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर ये दिखा दिया कि हिंदुस्तान किसी से कम नहीं है, जरूरत पड़ी तो ये लोग खुद भी बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो सकते है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!