अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hyderabad में आग लगने से 17, सोलापुर में 8 की मौत

On: May 19, 2025 11:21 AM
Follow Us:
Hyderabad
---Advertisement---

हैदराबाद: Hyderabad में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। उधर, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की जान चली गई। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट से लगी और इस घटना में जान गंवाने वालों में कई बच्चे हैं।

Hyderabad में एक हजार गांजा चॉकलेट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता एक संकरी सीढ़ी थी, इसी कारण लोग तेजी से बाहर नहीं निकल पाए और उनका दम घुटने लगा। बताया गया कि इमारत में एक-दूसरे से संबंधित चार परिवार रह रहे थे और उनमें से कई छुट्टियां बिताने आए थे। आग सुबह छह बजे से सवा छह बजे देखी गई। उन्होंने बताया कि भूतल पर दुकानें थीं, जबकि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आवासीय परिसर था।

Hyderabad आग भूतल पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई

आग लगने के समय इमारत में कुल 21 लोग थे, जिनमें से 17 को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग भूतल पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply