अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तरकाशी से चमोली तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, क्या फिर से बढ़ेगी ठंड?

On: May 17, 2025 3:41 PM
Follow Us:
Uttarakhand weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के आज सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज ऊंचाई पर्वतीय क्षेत्र के ऊंची चोटियों पर 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई पर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : येलो अलर्ट और आकाशीय बिजली का खतरा

वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश भर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश भर में भारी बारिश को येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Uttarakhand Weather : रेड अलर्ट और तापमान में वृद्धि

 

28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते तापमान में भी खासी वृद्धि हुई है।

Uttarakhand Weather : मौसम में बदलाव और स्वास्थ्य पर असर

मौसम की बेरुखी के चलते इस बार गर्मियां भी जल्द शुरू हो गई और लोगों ने गर्म कपड़े पहने भी छोड़ दिए। फरवरी महीने में ही तेज धूप ने पसीने छुड़ा रखे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से बीमारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather : विभिन्न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply