जयपुर। CM Bhajanlal Sharma भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को जयपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली गई।
CM Bhajanlal Sharma ने की जनसुनवाई: आमजन की समस्याएं सुन मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश
CM Bhajanlal Sharma ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना ने शानदार तरीके से अंजाम दिया। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर देश का मान बढ़ाया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। ऑपरेशन की सफलता के लिए सेना के साहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की हम सराहना करते हैं।”
CM Bhajanlal Sharma ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब और मजबूत हो चुका
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस मौके पर कहा, “हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को सबक सिखाया है। आज पूरा देश अपनी सेना के समर्थन में तिरंगा रैली निकाल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा था कि जो भी भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
यह जवाब पाकिस्तान को बालाकोट स्ट्राइक में मिला और अब ऑपरेशन सिंदूर में भी मिला। हमारी सेना और पीएम मोदी के आतंकवाद विरोधी फैसलों के साथ पूरा देश खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि हम दुश्मनों को करारा जवाब देना जानते हैं।”
सांसद सीपी जोशी ने कहा, “पाकिस्तान अभी और बिलबिलाएगा। हमारी सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों में घुसकर मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मैं भारतीय सशस्त्र सेनाओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। हमारी सेना पर हमें गर्व है।”
CM Bhajanlal Sharma ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब और मजबूत हो चुका है। पूर्व विधायक राम लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “पाकिस्तान जैसे देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। अभी वह पानी के लिए बिलबिला रहा है, लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है। हमारी सेना हर चुनौती के लिए तैयार है।”

