Uttarakhand News : उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। यह बैठक आगामी वित्तीय वर्ष की रणनीति तय करने के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।
Uttarakhand News : सशक्त भू-कानून पर हो सकती है अहम चर्चा
बैठक में भू-कानून को लेकर भी गंभीर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि बजट सत्र में सशक्त भू-कानून लाया जाएगा। इस दिशा में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने काम कर लिया है और राजस्व विभाग द्वारा विधेयक तैयार किया जा रहा है। यह विधेयक कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
Uttarakhand News : विभिन्न विभागीय प्रस्ताव भी होंगे शामिल
बैठक में बजट और भू-कानून के अलावा वित्त, वन, लोक निर्माण, सिंचाई, और कार्मिक विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जाएगा, जिससे आने वाले बजट सत्र के दौरान इन पर नीति निर्धारण और कार्य योजना तय की जा सके।

