अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रंप के बयान से ज्यादा हैरान करने वाली है मोदी की चुप्पी : Congress

On: May 13, 2025 3:44 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर को लेकर की गई टिप्पणी पर कुछ नहीं बोलना हैरान करता है लेकिन अब श्री मोदी को जनता के सवालों का जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

Congress ने किया मिसाइल हमले का पूर्ण समर्थन

Congress संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र को संबोधित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा , “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्यापार को हथियार बनाकर उन्होंने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को कहा था। हम उम्मीद कर रहे थे कि श्री मोदी अपने वक्तव्य में इसका करारा और त्वरित जवाब देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह बहुत हैरानी की बात है।”

Congress ने कहा , “श्री ट्रंप ने कल ही कश्मीर के मुद्दे के समाधान की बात कही थी लेकिन श्री मोदी ने इस पर भी कुछ नहीं कहा जबकि हम हमेशा यही कहते रहे हैं कि यह हमारा निजी मामला है और इसमें अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है। दो दिन पहले श्री ट्रंप ने फ्री व्यापार की घोषणा एक्स पर की।

यह बहुत ही हैरान करने वाली स्थिति है और इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस पर अब तक किसी ने भी आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा।”

Congress मोदी से आग्रह कर रहे है कि सर्वोदलीय बैठक में आकर सामूहिक संकल्प का नेतृत्व कीजिए

श्री खेड़ा ने कहा कि सामूहिक संकल्प आज देश की आवश्यकता है और श्री मोदी को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। कांग्रेस बराबर श्री मोदी से आग्रह कर रहे है कि सर्वोदलीय बैठक में आकर सामूहिक संकल्प का नेतृत्व कीजिए। प्रधानमंत्री सारे सवालों का जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए और कोई भी दल जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए संवेदनशील मुद्दों पर कुछ नहीं कहेगा। सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत विशेष संसदीय सत्र बुलाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply