अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने सराहा ब्रह्मोस का योगदान, पाकिस्तान वालों से पूछ लें हमारी मिसाइल का पराक्रम

On: May 12, 2025 12:23 PM
Follow Us:
CM Yogi Adityanath
---Advertisement---

लखनऊ : CM Yogi Adityanath ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के जांबाजों को बधाई देते हुए पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद तो कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं।
उन्होंने कहा कि आतंकी तो प्यार की भाषा मानने वाला नहीं।

पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा : CM Yogi

उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का पराक्रम जिसने नहीं देखा उसे पाकिस्तान वालों से पूछ लेना चाहिए कि इसकी ताकत क्या है।

CM Yogi Adityanath ने सराहा ब्रह्मोस का योगदान

मुख्यमंत्री ने रविवार को उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के लखनऊ नोड पर ब्रह्मोस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर रक्षा उत्पादन से जुड़ी पुस्तक ‘ब्रह्मांड’ का भी विमोचन किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply