अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान को आतंकवाद की कीमत चुकानी पड़ी : Ashok Chaudhary

On: May 12, 2025 9:37 AM
Follow Us:
Ashok Chaudhary
---Advertisement---

पटना। बिहार सरकार में मंत्री Ashok Chaudhary ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति की जमकर तारीफ की। पटना में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की तरफ अगर कोई भी बुरी नजर से देखेगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

Ashok Tanwar: दोपहर 1:45 बजे तक भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी में थे, फिर 44 मिनट में ऐसा क्या हुआ जो कांग्रेस में शामिल हो गए?

Ashok Chaudhary ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थिति क्यों न हो, अगर हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां होंगी, तो हम उन्हें सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Ashok Chaudhary ने कहा कि बीते कुछ दिनों में सरकार ने जिस रणनीति, योजना, सोच और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ काम किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

पाकिस्तान को आतंकवाद को संरक्षण देने की कीमत चुकानी पड़ी है। हाल ही में हुए सीजफायर समझौते पर बात करते हुए Ashok Chaudhary ने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि भविष्य में कोई आतंकी घटना होती है और उसका संबंध पाकिस्तान से होता है, तो भारत इसे सीधा युद्ध मानेगा।

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते। भारत एक शांति प्रिय देश है और हम अपने पड़ोसियों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। लेकिन बार-बार हमारे अस्तित्व पर हमला होगा, तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को यह साफ संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति स्पष्ट और सख्त है। भारतीय सेना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सेना, सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की एकजुट रणनीति के कारण ही आज भारत एक सशक्त और निर्णायक राष्ट्र के रूप में सामने आया है।

वहीं, लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और हमारी वीर भारतीय सेना को जाता है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने सेना को अभूतपूर्व रूप से सशक्त और मजबूत किया है।

Ashok Chaudhary यदि भविष्य में कोई आतंकी घटना होती है और उसका संबंध पाकिस्तान से होता है, तो भारत इसे सीधा युद्ध मानेगा

भारत ने विश्व को दिखा दिया है कि नया भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतवासियों पर कोई भी आघात अस्वीकार्य है। हम अपनी भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने कठोर निर्णयों और मजबूत इरादों के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को बनाए रखते हुए इस लड़ाई को लड़ा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!