अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आपरेशन सिंदूर पर Bhajanlal ने कहा “भारत माता की जय”

On: May 7, 2025 10:41 AM
Follow Us:
Bhajanlal
---Advertisement---

जयपुर : Bhajanlal : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर आपरेशन सिंदूर चलाकर उन्हें ध्वस्त करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं मंत्रियों ने ‘भारत माता की जय’ कहकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं विपक्ष कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

CM Bhajanlal Sharma ने की जनसुनवाई: आमजन की समस्याएं सुन मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

इस कार्रवाई के बाद श्री Bhajanlal शर्मा ने सोशल मीडिया पर ” भारत माता की जय” आपरेशन सिंदूर लिखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसी तरह श्री देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा एवं अन्य कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

श्री डोटासरा ने अपने बयान में कहा कि सेना ने रात में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर जो आपरेशन सिंदूर चलाया है उसके लिए पूरा देश गर्व कर रहा है । Bhajanlal ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद हमारे देश के लिए एक नासूर बना हुआ था और पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी थी और अब आतंकवाद को समाप्त करने के लिए जो कार्रवाई की गई है उसके लिए सेना पर नाज है । उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद पूरी तरह समाप्त होना चाहिए।

Bhajanlal “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तानी आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया

इसी तरह श्री गहलोत ने कहा कि भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तानी आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!