अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुतिन ने Modi से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस

On: May 5, 2025 7:02 PM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi को फोन करके पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। Modi ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही।

बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ शुरू, PM Modi ने वैभव का किया जिक्र

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi को फोन किया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री Modi  ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।” पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित तौर पर 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने से इनकार कर दिया है।

Modi राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

पहले उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि उनके न जाने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा स्थिति के कारण ऐसा हुआ।
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है और माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!