अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab: अमृतसर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

On: May 5, 2025 6:57 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

अमृतसर । Punjab पुलिस ने आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है, ये सभी तरनतारन के निवासी हैं। इनके तार ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म संधू और तरनतारन के जस्सा पट्टी से जुड़े हैं।

Punjab police ने 2 जासूसों को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने का आरोप

पुलिस ने इनके कब्जे से 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस (9 मिमी), 20 जिंदा कारतूस (30 बोर), 4 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के साथ संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

Punjab पुलिस ने थाना लोपोके में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ताकि इस नेटवर्क की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Punjab  पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन सहयोगियों विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह, सभी तरनतारन के निवासी को गिरफ्तार किया है, जो ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ ​​धर्म संधू और तरनतारन के जस्सा पट्टी से जुड़े हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस (9 मिमी), 20 जिंदा कारतूस (30 बोर), 4 मोबाइल फोन और 1 एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि तीनों अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के साथ सक्रिय संपर्क में हैं और अवैध हथियारों की आवाजाही में शामिल हैं।

Punjab पुलिस थाना लोपोके में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” वहीं बीते दिनों पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिशों का भी जिक्र किया।

Punjab पंजाब का माहौल खराब करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिश चल रही

उन्होंने कहा, “पंजाब का माहौल खराब करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिश चल रही है। सरकार उनके मॉड्यूल को ध्वस्त कर इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पहलगाम की घटना के बाद पंजाब पुलिस भी लगातार बीएसएफ के संपर्क में है। पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में अपनी मौजूदगी भी बढ़ा दी है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!