अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय सेना का ‘खौफ’ : PoK में 1000 से अधिक मदरसे बंद

On: May 2, 2025 8:45 PM
Follow Us:
PoK
---Advertisement---

नई दिल्ली । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 1000 से अधिक मदरसे कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह घोषणा की। विश्वसनीय सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि भारत की तरफ से हमले के डर की वजह से PoK में स्थित मदरसों को बंद कर दिया गया। भारत यह दावा करता रहा है कि इन संस्थानों का इस्तेमाल आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने के रूप में किया जा रहा है।

Royal Enfield Classic 650: A Modern Cruiser with Timeless Appeal

स्थानीय लोगों का मानना है कि भारत पाकिस्तान के साथ पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू नहीं करेगा, लेकिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ PoK क्षेत्रों में कुछ हमले जरूर करेगा। 29 सितंबर 2016 को, भारतीय सेना के कमांडो की टीमों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकी ठिकानों में छिपे बैठे आतंकवादियों को खत्म किया था।

यह कार्रवाई 18 सितंबर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी में एक भारतीय सेना की चौकी पर हमला करने के दस दिन बाद हुई थी। हमले में 19 सैनिकों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “सरकार के निर्देशानुसार 1000 से अधिक मदरसे बंद कर दिए गए हैं। उन्हें कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।”

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। विदेशी उड़ानों की भी कड़ी निगरानी शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को सभी आने वाले विदेशी विमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया।

PoK में प्रवेश कर आतंकी ठिकानों में छिपे बैठे आतंकवादियों को खत्म किया था

इस बीच पाकिस्तान ने भारत से लौटने वाले अपने नागरिकों के लिए वाघा सीमा को खुला रखने की घोषणा की। पहलगामा आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “हालांकि भारत से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, लेकिन यदि भारतीय अधिकारी उन्हें अपनी ओर से सीमा पार करने की अनुमति देते हैं तो लाहौर में वाघा बॉर्डर हमारे नागरिकों के लिए खुला रहेगा।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, EC से पूछा- वोटर का हक कैसे छीन सकते हो

दिवाली से पहले तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़कर 63%, 1.17 करोड़ को फायदा

ESTIC 2026 में PM मोदी का विज्ञान पर बड़ा ऐलान: रिपोर्ट के अनुसार R&D के लिए ₹24,000 करोड़ की प्रतिबद्धता, “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” का नारा

चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल: 28 अक्टूबर तड़के यनम-काकीनाडा के पास तट से टकराया, 135 kmph हवाएं, 84,000+ लोग सुरक्षित स्थानों पर

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC 2026 का उद्घाटन करेंगे: 3 दिन, 12 क्षेत्र, 150 डीप-टेक स्टार्टअप, 3 नोबेल विजेता

चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल से पहले बड़े पैमाने पर निकासी, 5,70,000 लोग संवेदनशील चिह्नित, 53 ट्रेनें रद्द, ओडिशा में 1,700+ शेल्टर

Leave a Reply