अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में जल संकट से निपटने के लिए राशनिंग शुरू, जिलों में तैनात अधिकारियों को हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने के आदेश

On: May 2, 2025 12:14 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

चंडीगढ़: पंजाब की तरफ से Haryana को मिलने वाले पानी को भाखड़ा डैम से रोके जाने पर प्रदेश में गहरा रहे पानी की किल्लत को देखते हुए Haryana के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बैठक ली है।

Haryana: 419 शिक्षकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति

उन्होंने Haryana प्रदेश में पानी की स्थिति को लेकर सर्कल वाइज चर्चा की। गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा के सभी जिलों में तैनात एसई, एक्सईन, एसडीओ, जेई किसी भी हालत में हेडक्वार्टर ना छोड़े।

गंगवा ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे कहीं पर भी सप्लाई से जुड़ा कार्य प्रभावित ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है जिन क्षेत्र में पानी का किल्लत हुई है, उन एरिया में आसपास की नहरों से पानी को लिफ्ट करके आपूर्ति पूरी करे। वे स्वयं हर सप्ताह इसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मॉनिटरिंग भी करेंगे।

बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री गंगवा ने सर्कल के हिसाब से जिलावार चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल और फतेहाबाद में दिक्कत ज्यादा है। इस किल्लत से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए हैं।

बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री गंगवा को बताया गया कि जिन जिलों में पानी कमी की परेशानी सामने आई है। उनमें पेयजल की राशनिंग की जा रही है। यानि अगर किसी इलाके में एक दिन छोड़ कर पानी जाता था, तो वहां पेयजल सप्लाई के समय में कमीं की गई है।

Haryana को महज 4,000 क्यूसिक पानी मिला

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों के जरिए जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोग पानी का इस्तेमाल सोच समझ कर करे। जब तक पानी का संकट हैं, इससे बचने के लिए प्लानिंग के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें। गंगवा ने कहा कि पंजाब की तरफ से पानी में की गई कटौती के मामले को स्वयं नायब सैनी मॉनिटर कर रहे हैं। समाधान के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द इस समस्या का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि Haryana प्रदेश में 11567 ट्यूबवेल हैं, जिनके जरिये आमजन को पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, नहरों में उपलब्ध पानी की लिफ्टिंग टैंकरों के जरिए करवाकर इसे टैंक में डलवाया जा रहा है ताकि पेयजल सप्लाई सुनिश्चित किया जा सके। पिछले तीन हफ्तों में हरियाणा को महज 4,000 क्यूसिक पानी मिला। इसमें से एक हजार क्यूसिक नई दिल्ली और 400 क्यूसिक पंजाब को भेजा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!