अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिलाओं को 2500 रुपए महीना वाली गारंटी भी जुमला : AAP

On: April 30, 2025 3:13 PM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीना देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर किया गया वादा भी जुमला निकला।

AAP ने की पहलगाम हमले की निंदा

दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से पहले चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के पश्चात हर महिला को 2500 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा।

भाजपा की ओर से यह कहा गया था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया जाएगा और 08 मार्च से सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब जो खबरें मिल रही है उससे यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री की यह गारंटी भी एक झूठ का पुलिंदा निकला।

AAP 08 मार्च से सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आना शुरू हो जाएगा

सरकार कह रही है कि जिसके पास बीपीएल का कार्ड नहीं होगा उस घर की महिला को 2500 रुपए महीना की आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। इसी प्रकार से सरकार का एक ओर कहना है कि जिस महिला के बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ होगा, उस महिला को 2500 रुपए महीना की आर्थिक सहायता राशि नहीं दी जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!