लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख Mayawati ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम में पाक समर्थित आतंकवादियों द्वारा किये गये जघन्य हत्याकांड से पूरा देश आक्रोशित है और ऐसे में सरकार को हर वह कदम उठाना चाहिये जिससे देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
महाराष्ट्र में कब्र या मजार को क्षति पहुंचाना ठीक नहीं: Mayawati
सुश्री Mayawati ने यह भी कहा कि सुरक्षा अभाव के कारण हुयी इस घटना से राेष और आक्रोश स्वाभाविक है, जिसके प्रति जवाबदेही जरुरी है।
Mayawati ने एक्स पर लिखा “ देश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कश्मीर के पहलगाम में पाक-समर्थित आतंकियों द्वारा पर्यटकों के नरसंहार की अति-घातक घटना से पूरा देश स्तब्ध व पर्यटन सीजन में भी ऐसे खास स्थल पर सुरक्षा अभाव के कारण हुई इस घटना से लोगों में भारी रोष व आक्रोश स्वाभाविक, जिसके प्रति जवाबदेही आवश्यक।”
Mayawati आगे देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना कतई ना होने पाए
बसपा अध्यक्ष ने कहा “ देश की सुरक्षा से जुड़ी इस घटना को लेकर दलीय राजनीति व आरोप-प्रत्यारोप से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है जनता का विश्वास बहाल करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम अर्थात् सरकार को हर वह कदम जरूर उठाना चाहिए जिससे आगे देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना कतई ना होने पाए।”

