अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीमाओं की निगरानी के लिए तीन साल में 100 से 150 उपग्रह तैनात करेगा भारत: ISRO

On: April 24, 2025 10:09 AM
Follow Us:
ISRO
---Advertisement---

चेन्नई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बुधवार शाम कहा कि भारत अगले तीन साल में पूरे देश को कवर करने और सीमाओं की निगरानी के लिए 100 से 150 और उपग्रह तैनात करेगा।

तमिलनाडु में ISRO के दूसरे अंतरिक्ष केन्द्र के लिए भूमि पूजन किया गया

डॉ. नारायणन ने यहां एक निजी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि इन उपग्रहों का उद्देश्य सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मौजूदा उपग्रह संख्या सभी सीमाओं और 7,500 किलोमीटर की विशाल तटरेखा को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है, चौबीसों घंटे निगरानी के लिए और अधिक उपग्रहों की आवश्यकता है।

वर्तमान में भारत लगभग 55 उपग्रहों का संचालन करता है और एक ऐसे देश के लिए जिसकी सीमा बहुत बड़ी है और तटरेखा भी लंबी है, यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा के लिए और अधिक उपग्रह जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

ISRO अगले तीन वर्षों में 100 से 150 उपग्रह जोड़ेगा और पूरे देश की निगरानी करेगा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र में किये गये सुधारों के कारण निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी उपग्रह डिजाइनिंग और निर्माण की अनुमति दी गयी है।इस पहल के तहत अगले तीन वर्षों में 100 से 150 उपग्रह जोड़ेगा और पूरे देश की निगरानी करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!