करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan मंगलवार को हरियाणा के करनाल दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) में जीन एडिटिंग लेबोरेटरी (जीन संपादन प्रयोगशाला) का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेश में चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने पर निशाना साधा।
MP में बड़ा हादसा: Union Minister Shivraj Singh Chauhan के काफिले की गाड़ी पलटी, 3 पुलिसकर्मी घायल
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने कांग्रेस नेता राहुल को नसीहत देते हुए कहा, “भारत के बाहर जाकर किभी भी नागरिक को हमारे देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए। मैं एक बार अमेरिका गया था, उस समय डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे।
उस समय वाशिंगटन में मुझसे सवाल पूछा गया था कि भारत के प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं। मैंने कहा कि वो भारत के प्रधानमंत्री हैं और वो कभी भी अंडर अचीवर नहीं हो सकते। वह हमारे नेता हैं और यह भाव हर भारतीय के मन में रहना चाहिए।”
ज्यादा गर्मी पड़ने एवं पशुओं और फसलों पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए भारत सजग है। फसलों की जलवायु अनुकूल किस्म का विकास भी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि कुछ ऐसी किस्म विकसित करें, जिसका बढ़ते हुए तापमान में भी उत्पादन ना घटे।”
बता दें कि करनाल कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फसलों और खेती को लेकर बात की। बीज की महत्ता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “उत्पादन बढ़ाने का सबसे बड़ा साधन है उन्नत बीज। अच्छे बीज चाहिए, बीज मूल है। अच्छे बीजों की अच्छी किस्म तैयार करने का काम भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) कर रहा है। मैं संस्थान की पूरी टीम को बधाई देता हूं कि उन्होंने उन्नत बीज की किस्में तैयार की हैं।”
Shivraj Singh Chauhan मैं हर जगह कोशिश करता हूं कि किसानों से मिलूं, खेतों में भी जाऊं
उन्होंने कहा, “मैं हर जगह कोशिश करता हूं कि किसानों से मिलूं, खेतों में भी जाऊं। हम अपनी कृषि को बेहतर बनाकर अपने किसानों की तकदीर भी बदलें, भारत के अन्न के भंडार भी भरें और वो दिन आएगा जब भारत दुनिया का पेट भरेगा। भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, विकसित भारत बनाना है और हमारा संकल्प है गरीबी मुक्त गांव बनाना, उसमें एक बड़ी भूमिका खेती और पशुपालन की होगी।”

