अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों ने Rana को तत्काल सजा देने की मांग की

On: April 11, 2025 4:30 PM
Follow Us:
Rana
---Advertisement---

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सह-षड्यंत्रकारियों में से एक तहव्वुर Rana को तत्काल सजा देने की मांग की है। अशोक चक्र विजेता और 26/11 के शहीद तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने केंद्र सरकार से आतंकवादी को फांसी देने और पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश भेजने का आग्रह किया है।

Tahawwur Rana को 18 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा

मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले ने 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादी अजमल कसाब की राइफल को पकड़कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करके अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हेमंत बावधानकर ने कहा कि Rana को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अपनी टीम के साथ 10 सदस्यीय समूह के मुखिया अबू इस्माइल का सामना किया था।

उन्होंने कहा कि Rana के प्रत्यर्पण के लिए हमने अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखा और न्यायालय ने उसे स्वीकार कर लिया। हमने अपना पक्ष रखा जिसके बाद न्यायालय ने राणा को हमें सौंप दिया। हर भारतीय चाहेगा कि राणा पर यहीं की अदालत में मुकदमा चले और उसे सख्त से सख्त सजा मिले।

उन्होंने कहा ”इससे हर भारतीय की इच्छा पूरी होगी और उनकी इच्छा है कि उस पर भारत की अदालत में मुकदमा चले और उसे सख्त से सख्त सजा मिले।” इस बीच छोटू चायवाला के नाम से मशहूर चाय विक्रेता मोहम्मद तौफीक कहते है “भारत के लिए उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है। आतंकवादियों के लिए अलग कानून होना चाहिए, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि उन्हें 2-3 महीने के अंदर फांसी पर लटका दिया जाए।”

Rana के प्रत्यर्पण के लिए हमने अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखा

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद तौफीक की सतर्कता की वजह से बड़ी संख्या में लोग हमले से बच निकले। छोटू सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान चलाता है। यह आतंकी हमलों वाले स्थानों में से एक था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply