अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने भगवान महावीर के आदर्शों के प्रभाव को किया याद

On: April 11, 2025 3:31 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर की शाश्वत शिक्षाओं और अपने जीवन पर उनकी शिक्षाओं के गहरे प्रभाव को स्मरण किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी आर्काइव’ नाम के अकाउंट से एक पोस्ट में भगवान महावीर की शिक्षाओं और जैन समुदाय के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घकालिक आध्यात्मिक संबंध के बारे में बताया गया।

PM Modi की यात्रा: काशी को देंगे ₹3,884.18 करोड़ की सौगात; आनंदपुर के गुरुजी महाराज मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री ने ‘मोदी आर्काइव’ की एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “भगवान महावीर के आदर्शों ने अनगिनत लोगों को बहुत प्रेरित किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूं। उनके विचार हमें एक शांतिपूर्ण और दया से परिपूर्ण विश्व बनाने का रास्ता दिखाते हैं।”

दरअसल, मोदी आर्काइव हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि PM Modi और जैन समुदाय के बीच आध्यात्मिक संबंध है और किस प्रकार भगवान महावीर की शिक्षाओं ने उन्हें वर्षों तक प्रेरित किया। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

3 मिनट 52 सेकंड के इस वीडियो में पीएम मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहते हैं, ”एक छोटी सी बात करते हैं, हमारे यहां जिसके पास शस्त्र है, उसे वीर कहा जाता है और जो निशस्त्र है, उसे महावीर कहा जाता है। विचार तो कीजिए, जिसके पास शस्त्र है, वह वीर और जो निशस्त्र है, वह महावीर। सोचिए कि हमारे पूर्वजों का कितना गहन चिंतन होगा? कितना ऊंचा जीवन होगा?”

PM Modi जैन समुदाय के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जैन मुनियों को श्रद्धांजलि दी

उल्लेखनीय है कि जैन धर्म के साथ PM Modi का आध्यात्मिक जुड़ाव कई वर्षों पुराना है और इस वीडियो में भी इसे दर्शाया गया है। वीडियो में 2002 से शुरू होकर जैन समुदाय के साथ प्रधानमंत्री मोदी की करीबी बातचीत की कई घटनाओं को शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने जैन समुदाय के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जैन मुनियों को श्रद्धांजलि दी।

मोदी आर्काइव में आगे बताया गया है कि पीएम मोदी ने 20 जनवरी 2002 में उधान तप जैन शोभा यात्रा में भाग लिया, अक्टूबर 2003 में श्री जैन व्यापार उद्योग सेवा संस्थान का उद्घाटन किया, 2005 में बोरिज में शोभा यात्रा और श्री विश्व मैत्री धाम जैन तीर्थ के उद्घाटन में भाग लिया, 2007 में पूज्य आगम दिवाकर मुनि की जयंती मनाई और कई अन्य कार्यक्रमों से भी जुड़े।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!