अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar : छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया!

On: April 11, 2025 3:11 PM
Follow Us:
Haridwar
---Advertisement---

हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के भगत सिंह चौक Haridwar स्थित कैंपस में निशुल्क शिक्षण केंद्र के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें अंक पत्र प्रदान किए गए तथा विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

Haridwar में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए संस्था के अध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्थापक पंडित नारायण तिवारी ने जिन उद्देश्यों के साथ नेहरू युवा केदों की स्थापना की थी, संस्था उनके सपनों को विधिवत साकार कर रही है। अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी पं.पदम प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि- नेहरू युवा केंद्र प्राथमिक शिक्षा से लेकर उदीयमान छात्रों को खेलों के साथ ही व्यावसायिक एवं रोजगारपरक शिक्षा भी प्रदान कर रहा है।

प्राथमिक स्तर पर बेहतर परिणाम देने के लिए अध्यापकों तथा अभिभावकों की भी उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की। अपने बच्चों के परिणाम प्राप्त करने पहुंचे अभिभावकों ने नेहरू युवा केंद्र की व्यवस्था एवं सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के महंगे विद्यालय में आम आदमी अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दिला सकता तो सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है।

Haridwar शिक्षण केंद्र के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें अंक पत्र प्रदान किए गए

नेहरू युवा केंद्र की शैक्षिक व्यवस्थाओं से संतोष व्यक्त करते हुए अभिभावकों ने कहा कि संस्था उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है और वे शैक्षिक व्यवस्था से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, संस्था के सदस्य अंजू, प्रबंधक विभोर चौधरी तथा आदर्श जूनियर हाई स्कूल पथरी से अरुण भारद्वाज सहित संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति ने तथा अध्यक्षता पं. पदम प्रकाश शर्मा ने की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!