अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र

On: April 10, 2025 3:24 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया है।  नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े छात्र अब जल्द ही सफेद टी-शर्ट में नजर आएंगे। एनएसयूआई का कहना है कि अपने इस अभियान से वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा। संगठन के स्थापना दिवस पर बुधवार को संगठन के सदस्यों ने सफेद टी-शर्ट पहनने का संकल्प लिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi पटना पहुंचे, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में होंगे शामिल

छात्र संगठन का कहना है कि यह निर्णय गर्व के साथ लिया गया है। सफेद टी-शर्ट पहनने का संकल्प देश के संविधान और मोहब्बत की राजनीति के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को एनएसयूआई ने राहुल गांधी द्वारा आरंभ की गई ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ को अपनाया है।

Rahul Gandhi के मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा

एनएसयूआई के अनुसार, यह आंदोलन छात्रों के बीच एकता, न्याय और संविधान के प्रति आस्था का सामूहिक प्रतीक बन गया है। वरुण चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा, “सफेद टी-शर्ट केवल एक वस्त्र नहीं है – यह उन लोगों की वर्दी है जो न्याय, समानता और एकता में विश्वास रखते हैं। यह हर उस भारतीय का प्रतीक है जो दबे-कुचले, दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा होता है।”

Rahul Gandhi ने कहा कि यह आंदोलन सभी छात्रों से अपील करता है कि वे नफरत की राजनीति के खिलाफ खड़े हों। सफेद टी-शर्ट पहनकर लोकतांत्रिक एवं संविधानिक मूल्यों को बचाने का संकल्प लें। यह एनएसयूआई के मूल सिद्धांतों यानी समावेशिता, धर्मनिरपेक्षता और छात्र सशक्तिकरण का प्रतीक है। यदि आप संविधान और मोहब्बत की मूल भावनाओं में विश्वास रखते हैं, तो इस आंदोलन का हिस्सा बनें।

Rahul Gandhi ने कहा कि इसके लिए छात्र whitetshirt.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं। एनएसयूआई ने कहा कि सफेद टी-शर्ट हमारा प्रतीक, हमारा गर्व, संविधान और भारत की आत्मा की रक्षा करने का हमारा वादा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!