अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- वैखोफ बाइक चोरों के आतंक से दहला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र, 

On: April 10, 2025 11:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

वैखोफ बाइक चोरों के आतंक से दहला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र,

एक पुलिस आरक्षी आवास से तथा दूसरी बाइक पुलिस चौकी के नाक के नीचे से चोरी,

दोनों पीड़ितो ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अलग-अलग कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी,

बदायूं (बदायूं )जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों ने अलग-अलग क्षेत्रो से खड़ी हुई बाइक चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हड़कंप क्यों न मचे चोरों ने एक आरक्षी के आवास से तथा दूसरी जबाहर पुरी पुलिस चौकी के पास खड़ी बाइको को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थाना क्षेत्र की शेखूपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी तथा जवाहर पुरी पुलिस चौकी के पास खड़ी बाइक के स्वामी ने अलग-अलग बाइक चोरी की घटनाओं की अज्ञात चोरों की विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस चौकी शेखूपुर पर तैनात आरक्षी विकास कुमार बैच नंबर 1822 ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह अपने दोस्त की लीवो बाइक संख्या यूपी 16 सीसी 8355 कुछ समय से अपने प्रयोग में ले रहा था प्रार्थी ने अस्थाई रूप से आवास नौसेरा ग्राम पंचायत में किराए पर लेकर रहता है आरक्षी ने पत्र में बताया कि वह 30 मार्च को समय 3:30 बजे के लगभग किराए के मकान पर चौकी से उपरोक्त बाइक द्वारा पहुंचा था जहां बाइक खड़ी करके वह आवास में कार्य के वास्ते चला गया कार्य निस्तारण के बाद वह 15 मिनट बाद जब बाहर निकाल कर आया तो उसकी प्रयोग में लाई जा रही दोस्त की बाइक लीवो नदारत थी इधर-उधर तलाश किया तो पता चला कि कोई अज्ञात चोर प्रयोग में दोस्त की लाई जा रही बाइक लीवो चोरी कर ले गए आरक्षी विकास कुमार के प्रार्थना पत्र पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अपराध संख्या 166 धारा 303 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक गौरव कुमार कर रहे हैं। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गणेश विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 24 डवलू 4590 जवाहरपुरी पुलिस चौकी के निकट साई लांन में चल रही भजन संध्या कार्यक्रम सुनने के लिए वह रात 10:00 बजे के लगभग पहुंचा था उसने अपनी बाइक जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास खड़ी कर दी भजन संध्या कार्यक्रम सुनने के उपरांत जब वह रात 11:30 बजे के लगभग वापस आया तो पता चला की कोई अज्ञात चोर उसकी स्प्लेंडर बाइक को चोरी करके ले गया । पीड़ित प्रमोद कुमार गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 168 धारा 303 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!