अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा को देंगे दो बड़ी सौगातें: सीएम नायब सैनी

On: April 7, 2025 2:04 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

यमुनानगर। PM Modi 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे, जो प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगी।

भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा : PM Modi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुनानगर में पत्रकारों को बताया कि PM Modi इस दिन राज्यस्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह यमुनानगर के दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 7272 करोड़ रुपये होगी। साथ ही, हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की शुरुआत भी करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के मौजूदा 300-300 मेगावाट की दो इकाइयों के संयंत्र (प्लांट) का विस्तार है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 52 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि वाणिज्यिक संचालन 48 महीनों में शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382 मेगावाट तक बढ़ जाएगी।

PM Modi हिसार में एकीकृत विमानन हब विकसित किया जा रहा

वहीं, हिसार में एकीकृत विमानन हब विकसित किया जा रहा है, जिसमें 4200 एकड़ में हवाई अड्डा और 3000 एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे का विकास तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण पूरा हो चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!