अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सभी न्यायाधीश अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें… Chief Justice Sanjeev Khanna ने दिया आदेश

On: April 5, 2025 9:48 AM
Follow Us:
Chief Justice Sanjeev Khanna
---Advertisement---

नई दिल्ली : Chief Justice Sanjeev Khanna: अभी कुछ ही दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर से करोड़ों रुपए कैश मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद पूरे देश में न्यायापालिका पर सवाल उठने खड़े हो गए थे। देश भर में इस मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। अब इसी बीच देश के Chief Justice Sanjeev Khanna ने एक आदेश जारी किया है कि देश में सभी न्यायाधीशों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा।

New CJI संजीव खन्ना के करियर और उपलब्धियों की खास बातें, बने 51वें चीफ जस्टिस

 

 

Chief Justice Sanjeev Khanna देश में सभी न्यायाधीशों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा

बता दें एक साल पहले सूचना के अधिकार के तहत जानकारी से पता चला कि हाईकोर्ट में जितने जज हैं, उनमें से केवल 13 प्रतिशत ने ही अपनी संपत्ति के बारे में घोषणा कर रखी है। भारत में 25 हाईकोर्ट हैं और उनमें करीब 1100 के आसपास न्यायाधीश। इसमें केवल 98 ने ही अपनी संपत्ति सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराई है।

इसमें भी ज्यादातर जज केरल, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली हाईकोर्ट के हैं। हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से बड़े पैमाने पर मिले नोटों के बाद ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या जजों की संपत्ति जाहिर करने संबंधी कोई आचार संहिता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply