हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने जीरकपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों का सभी राजनीतिक दलों से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि किसी भी पार्टी ने पंजाब के लिए कुछ भी अच्छा नहीं किया है। बल्कि, प्रत्येक पार्टी ने दूसरे की अपेक्षा पंजाब को अधिक नुकसान पहुंचाया है।
Nayab Saini और हरविंद्र कल्याण ने देखा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के लोग बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब का ही किया है। सैनी ने कहा कि अब पंजाब के लोगों को भाजपा ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर वापस ले जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि वह जल्द ही पंजाब में सरकार बनाएंगे।
Nayab Saini आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब का ही किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 14 से पार्षद हरजीत सिंह मिंटा के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने जीकरपुर के हिम्मतगढ़ ढकोला में नया कार्यालय खोला है, जिसके उद्घाटन पर उन्होंने श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया।
इससे पहले सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में पहुंचने की चर्चा थी, लेकिन उनका कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। हालांकि, उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पहुंचीं और मिंटा परिवार को बधाई दी। इसके बाद देर शाम खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह मिंटा और उनके परिवार के साथ उनके पुराने संबंध हैं, जो राजनीति में आने से भी पहले के हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब और डेराबस्सी क्षेत्र से बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होंगे, जिससे पूरी राजनीति बदल जाएगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अन्य पार्षद भी मौजूद थे।

