औरंगाबाद : Maharashtra में बीड जिले के अर्धमसला गांव में ईद से एक दिन पहले रविवार को एक मस्जिद में बम विस्फोट से दरवाजे, खिड़कियां, पंखे और अन्य उपकरण तथा पवित्र पुस्तकें क्षतिग्रस्त हो गयीं।
Maharashtra में गिलियन-बैरे सिंड्रोम का कहर, 11 की मौत, 193 मामले दर्ज
विस्फोट से मस्जिद के फर्श और आसपास के क्षेत्र में दरारें भी पड़ी , हालांकि किसी के हताहत होने की रिपोर्टें नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना आज तड़के उस समय हुई, जब दो बदमाशों ने करीब 04.00 बजे विस्फोट कर दिया। विस्फोट की आवाज से इलाके में दहशत फैल गयी और ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आये।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों विजय राम गवाने और राम अशोक सागड़े को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से और जिलेटिन की छड़ें भी बरामद की।
Maharashtra मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया
विस्फोट के बारे में मालूम होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और तत्काल जांच की मांग की। सूचना मिलने पर बीड पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीरेंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।
इस बीच Maharashtra मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीड की एक मस्जिद में हुए विस्फोट की घटना पर , “सूचना मिल गयी है, यह किसने किया इसकी भी जानकारी मिल गयी है। बाकी जानकारी संबंधित पुलिस अधीक्षक देंगे।”
Maharashtra बीड जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत कनुत ने बताया कि गांव के सरपंच ने फोन पर घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीमें महज 20 मिनट में मौके पर पहुंच गईं और सुबह छह बजे तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत खेदजनक एवं निंदनीय है।
बम खोजी दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। उन्होंने जनता से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए जाएं। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और जुहर की नमाज उसी मस्जिद में अदा की गयी।

