अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘कार्यकर्ताओं के दम पर BJP की बनी सरकार’

On: March 31, 2025 12:41 PM
Follow Us:
BJP
---Advertisement---

गुरुग्राम: गुरुग्राम महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने रविवार को BJP कार्यालय गुरुकमल में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर संसदीय बोर्ड की सदस्य डाॅ. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक बिमला चौधरी मौजूद थे।

West Bengal BJP की कार्रवाई, 4 पदाधिकारी अस्थायी रूप से निष्कासित

संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो सांसदों से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। BJP के संगठन में किस को क्या दायित्व मिलता है इसका निर्णय संगठन अपने आप लेता है। जिला अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करें और पार्टी के संगठन को मजबूत करें।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि हमें बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए। सभी बूथों पर 11 लोगों की समितियां बनाए और मंडल अध्यक्ष भी मंडल समितियां जल्द से जल्द बनाने का काम करें। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है जिसे हमें बूथ और कार्यालयों पर मनाना है।

BJP कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो सांसदों से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी 

14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के भी दो कार्यक्रम हरियाणा में हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ और मंडल स्तर बाबा साहब की जयंती को मनाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बल्लभगढ़ के जिला प्रभारी कमल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और अजीत यादव के साथ मिलकर काम करें व पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व जिला अध्यक्ष तिलक राज मल्होत्रा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, पूर्व मेयर मधु आजाद, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, प्रोफेसर हंसराज, पटौदी जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया,उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पूर्व मंत्री संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply