अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

On: March 28, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Haridwar
---Advertisement---

हरिद्वार । उत्तराखंड में Haridwar के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। बुलडोजर से अवैध मजार को ध्वस्त किया जा रहा है। एसडीएम अजय वीर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Haridwar में चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प, 3 घायल

Haridwar जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले इस अवैध मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

इस दौरान तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मजारों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

Haridwar हमारे संज्ञान में आया है कि यहां पर नोटिस लगा गया

एसडीएम अजय वीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध मजार थी। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया था। उन्हें पर्याप्त समय भी दिया गया था। मैंने यहां का दौरा भी किया था। समय सीमा खत्म होने के बाद आज पर्याप्त पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध मजार को हटाया गया। यह मजार बहुत पुरानी नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि यहां पर नोटिस लगा गया था और विधिवत कार्रवाई के तहत इस मजार को पूरी तरह से हटाया गया है। यूपी सिंचाई विभाग द्वारा 10 मार्च को नोटिस जारी कर दस दिन का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि आगे भी किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

बता दें कि पुलिस-प्रशासन की टीम ने 25 मार्च को हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर आठ मदरासों को सील किया था। इस दौरान इलाके में किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!