अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जालंधर : YouTuber के घर पर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 और गिरफ्तार, पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल; अब तक 7 आरोपी पकड़े

On: March 22, 2025 8:08 PM
Follow Us:
YouTuber
---Advertisement---

जालंधर : जालंधर में YouTuber नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

elvish yadav:यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,FIR दर्ज करने का आदेश

आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी और तीन लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार महिला ने अपने घर पर फेंकने के लिए ग्रेनेड छिपा रखा था।

इस मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच दो मुठभेड़ हो चकी हैं। कल पहली मुठभेड़ आरोपियों से वहीं हुई जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के गांव चूड़वाली के पास पुलिस ने की। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हुए हैं। दूसरी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

YouTuber  2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

बता दें कि YouTuber रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था।

आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!