अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kejrival और आप को महंगी पड़ी किसानों की गिरफ्तारी, खाप पंचायतें हुई हमलावर

On: March 20, 2025 6:31 PM
Follow Us:
Kejrival
---Advertisement---

जींद: पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लेकर शंभू और खनोरी बॉर्डर पर लगे किसानों के तंबू उखाड़ने के फैसले पर पंजाब की भगवंत मान सरकार और खासकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद Kejrival खाप पंचायतों के निशाने पर आ गए हैं। जींद की खाप पंचायतों ने कहा कि पंजाब सरकार की कार्रवाई से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों किसानों और आम जनता के बीच नंगे हो गए हैं।

‘पूचो’ ऐप फिर से लॉन्च होगा, Kejrival ने ऑटो चालकों को दिए कई वादे

कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि लगभग 3 साल पहले जब मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में ऐतिहासिक किसान आंदोलन हुआ था, तब अरविंद Kejrival दिल्ली के सीएम थे। उन्होंने दिल्ली के सीएम रहते दिल्ली पहुंचे किसानों के लिए बिजली और पानी की व्यवस्था की थी, और किसानों का साथ दिया था।

तब किसानों को लगा था कि अरविंद केजरीवाल किसानों के सबसे बड़े समर्थक हैं, लेकिन अब जिस तरह से पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर लगे किसानों के तंबू उखाड़ दिए हैं, उससे साफ हो गया है कि Kejrival भी मोदी की तरह ही किसान विरोधी हैं।

Kejrival का दोहरा चरित्र और दोगला चेहरा जनता के बीच उजागर हो गया

 

Kejrival का दोहरा चरित्र और दोगला चेहरा जनता के बीच उजागर हो गया है। किसान केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे। पंजाब विधानसभा के चुनाव जब भी होंगे, तो केजरीवाल और उनकी पार्टी को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

माजरा खाप ने कहा, मरा हुआ सांप गले में डाल लिया केजरीवाल ने
दूसरी तरफ जींद की माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुद्र फोर ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर बहुत बड़ी गलती की है। शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर को किसानों ने नहीं, बल्कि खुद हरियाणा की भाजपा सरकार ने बंद किया हुआ था। अब किसानों को जबरदस्ती उठाकर केजरीवाल ने अपने गले में वह मरा हुआ सांप डाल लिया है, जो उन्हें बहुत तकलीफ देगा। किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार से थी।

दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम रहते किसानों की हमदर्दी किसानों को बिजली और पानी देकर हासिल की थी। अब केजरीवाल किसानों के बीच एक्सपोज हो गए हैं। किसानों को केजरीवाल की असलियत का पता चल गया है कि केजरीवाल के लिए किसान नहीं, बल्कि राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है। केजरीवाल भी दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं की तरह केवल राजनीति करते हैं। उन्हें किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!