अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर हिंसा पर CM Fadnavis की नजर, पुलिस को सख्ती से निपटने का दिया निर्देश

On: March 18, 2025 12:28 PM
Follow Us:
CM Fadnavis
---Advertisement---

नागपुर । CM Fadnavis खुद पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तनाव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई।

CM Fadnavis ने वीडियो जारी करके कहा, “नागपुर के महल इलाके में जो तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई, वो बहुत ही निंदनीय है। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है। पुलिस पर भी पत्थर फेंके हैं, जो बिल्कुल गलत है। मैं स्वयं पूरी घटनाओं पर नजर रखा हुआ है।”

Fadnavis : महाराष्ट्र भी विकास की कहानी का हिस्सा बनेगा

CM Fadnavis ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जो भी कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, उसे उठाया जाए और शांति बनाएं। उन्होंने दंगा फैलाने वाले और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सीएम फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि नागपुर बहुत ही शांतिप्रिय लोगों की नगरी है। यहां की शांति भंग ना हो, ऐसा सभी को व्यवहार और बर्ताव करना चाहिए। अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उस पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल समेत बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स इलाके में मौजूद है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रण में है। पथराव करने वाले 20 से 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

CM Fadnavis नागपुर बहुत ही शांतिप्रिय लोगों की नगरी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर नागपुर में कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वे जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी दो समूहों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसे कुछ ही देर में सुलझा लिया गया।

हालांकि, बाद में शाम 7 से 7.30 बजे के बीच एक बड़ा समूह शिवाजी चौक पहुंचा और नारेबाजी करने लगा। वे दोपहर में हुए विरोध प्रदर्शन से नाराज थे। जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, इलाके में मौजूद दूसरे समूह ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!