अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सहसवान से परिवहन निगम की तीन नए मार्गों पर चलेगी निगम की बसें, 

On: March 16, 2025 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान से परिवहन निगम की तीन नए मार्गों पर चलेगी निगम की बसें,

शासन ने मार्गों पर चलने वाली बसों के मार्ग किए चयनित, क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर.

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश राजकीय परिवहन मंत्री ने सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन से तीन मार्गों के लिए चयनित कर निगम की बसें चलाए जाने के निर्देश दिए हैं चयनित मार्गों पर शीघ्र ही निगम की बसें दौड़ने लगेंगीं।

जानकारी के मुताबिक एमएलसी बागीश पाठक ने परिवहन मंत्री से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर सहसवान के मुख्य बाजार विल्सन गंज स्थित परिवहन निगम बस स्टेशन 5 दशक पूर्व स्थापित बस स्टेशन है जहां से पूर्व में कई स्थानों पर निगम की बसों का संचालन होता था परंतु बीते डेढ़ दशक से बस स्टेशन खंडहर हो जाने के कारण निगम ने बसों का संरक्षण बंद कर दिया जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

श्री पाठक ने परिवहन मंत्री से सहसवान से बिसौली होते हुए बरेली तथा सहसवान से इस्लामनगर चंदौसी बिलारी (जनपद मुरादाबाद)

तथा ग्राम हमूपुर चमरपुरा से सहसवान बाया उझानी बदायूं तक निगम की बसें चलवाए जाने का अनुरोध किया जिस पर परिवहन मंत्री ने सहसवान से उपरोक्त मार्ग पर निगम की बसों के संचालन की अनुमति प्रदान करते हुए बसो का संचालन करने की निर्देश दिए।

उपरोक्त मार्गों पर निगम की बसें प्रारंभ होने से क्षेत्र की जनता में जहां हर्ष की लहर दौड़ गई है वहीं क्षेत्र की जनता ने एम,एल,सी बागीश पाठक द्वारा सहसवान निगम बस स्टेशन से बसे चलवाए जाने के प्रयासों की जमकर सरहाना की है।

ज्ञात रहे एम,एल,सी बागीश पाठक ने सहसवान बाजार विल्सन गंज स्थित 5 दशक पूर्व स्थापित राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन जो विभाग द्वारा खंडहर घोषित कर दिया गया था उसको दोबारा प्रारंभ कराए जाने के लिए उसके सौंदर्य करण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 20 लाख रुपए की शासन से धन राशि अब मुक्त कराई इसके बाद राज की परिवहन निगम बस स्टेशन में सौंदर्य करण के लिए सर्वप्रथम चाहरदिवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। तथा स्टेशन के दो और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए राजस्व टीम ने भी भूमि को चिन्हित करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में अवैध रूप किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!