अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kedarnath temple में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, आखिर क्यों ?

On: March 16, 2025 5:08 PM
Follow Us:
Kedarnath temple
---Advertisement---

देहरादून । Kedarnath temple में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने दी।

Kedarnath केदारघाटी में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण कई मार्ग बंद

उनका कहना है कि कुछ गैर हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को भंग करने के उद्देश्य से मांस, मछली और शराब परोसे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें वहां आने से रोका जाएगा।

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी केदारनाथ में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। बैठक में यह सुझाव भी सामने आया था कि ऐसे गैर हिंदू व्यक्तियों पर Kedarnath temple आने से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, जो केदारनाथ धाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हमारे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रशासन, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल मालिकों और टेंट व दुकान मालिकों के साथ एक बैठक की। उस बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने खुले तौर पर कहा कि कुछ गैर-हिंदू व्यक्ति क्षेत्र में मांस, शराब और अन्य ऐसी चीजें लाने जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे Kedarnath temple की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।

Kedarnath temple गैर-हिंदू व्यक्ति क्षेत्र में मांस, शराब और अन्य ऐसी चीजें लाने जैसी गतिविधियों में लिप्त

आपको बता दें कि प‍िछले साल नवंबर महीने में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18,192 वोट मिले थे। आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!