दोस्त की स्कूटी ले जाना दोस्त को पड़ा महंगा,
निर्माणधीन घर में खड़ी स्कूटी तथा पेयजल फिटिंग के लिए रखे सामान को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए,
पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में कराई दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:-बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी पुलिस चौकी निवासी सचिन कुमार पुत्र छत्रपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एक मकान प्रीत विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन है निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने के लिए उसने अपने दोस्त ललित पटेल की स्कूटी संख्या यूपी 24 ए बी 4689 ले ली थी वह बीती रात उपरोक्त स्कूटी को निर्माणाधीन मकान में बंद करके चला आया जब सुबह पहुंचा तो पता चला की अज्ञात चोर दोस्त की स्कूटी तथा निर्माणाधीन मकान में रखें पेयजल फिटिंग के समान को भी चोरी कर ले गए। सचिन कुमार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 115 धारा 331/4, 305ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
