अहमदाबाद/नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दशक के गुजरात मॉडल को पूरी तरह से विफल करार देते हुए कहा है कि राज्य की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और अब वह विकल्प चाहती है और कांग्रेस उन्हें आसानी से यह विकल्प दे सकती है।
Rahul Gandhi ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात
Rahul Gandhi ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि गुजरात में विपक्ष को 40 प्रतिशत वोट मिलते हैं। अगर कांग्रेस अपने वोट शेयर में सिर्फ पांच प्रतिशत की वृद्धि कर ले, तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी तेलंगाना में 22 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर सरकार बना सकती है, तो वह गुजरात में भी पांच प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर सत्ता में वापसी कर सकती है।
Rahul Gandhi गुजरात की रीढ़ की हड्डी छोटे तथा मध्यम व्यवसायी, किसान और मजदूर
Rahul Gandhi ने कहा कि गुजरात की रीढ़ की हड्डी छोटे तथा मध्यम व्यवसायी, किसान और मजदूर हैं तथा राज्य आगे बढना चाहता है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। गुजरात का विकास आज अटक गया है और उसे रास्ता नहीं दिख रहा है। हीरा उद्योग, वस्त्र उद्योग, सिरेमिक उद्योग से जुड़े लोग और प्रदेश के किसान कह रहे हैं कि उन्हें नया विजन चाहिए। पिछले 25 वर्षों से चल रही नीतियां पूरी तरह से विफल हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी जनता को नया विजन दे सकती है, लेकिन इसके लिए पहले पार्टी के नेताओं को लोगों से जुड़ना होगा।
Rahul Gandhi ने कहा कि गुजरात की राह से भाजपा को हटाना कांग्रेस के लिए बहुत कठिन नहीं है। गुजरात में पार्टी के नेताओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही नेतृत्व को सही स्थान पर लाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा के साथ अंदरूनी तौर पर जुड़े हैं उन्हें पार्टी से निकालना पड़ा, तो निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के भीतर दो तरह के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद हैं। इनमें पहले वे नेता हैं जो सीधा जनता से जुड़े हुए हैं और जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे भी नेता हैं जो जनता से कटे हुए हैं और इनमें से आधे भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुजरात की जनता विकल्प चाहती है, न कि ‘बी’ टीम। उनकी जिम्मेदारी इन दो तरह के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पहचानने की है।

