डॉ रामनिवास गुप्ता अस्पताल में फेफड़े एवं कैल्शियम की जांच के लिए लगा निशुल्क शिविर,
200 लोगों ने शिविर में पंजीकरण कराया, उठाया लाभ,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर के जाने-माने बाजार विल्सन गंज स्थित डॉ रामनिवास गुप्ता अस्पताल में लूपिन फार्मा लिमिटेड टीम द्वारा एक दिवसीय फेफड़े एवं कैल्शियम की जांच हेतु निशुल्क शिविर लगाया गया जिसमें 200 से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया तथा पंजीकरण के उपरांत अपने फेफड़े एवं कैल्शियम की जांच कराई!
इस मौके पर अस्पताल निदेशक डॉ रामनिवास गुप्ता डॉ आदित्य गुप्ता डॉक्टर अभिनव गुप्ता डॉ अमोल गुप्ता लूपिन फार्मा लिमिटेड टीम के टेक्नीशियन अजय भास्कर, अमित सक्सेना, प्रदीप शर्मा तथा अस्पताल के प्रबंधक काशिम अली सहित अस्पताल के अनेक स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

