अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली बिल से छूट दी जाएगी- Fadnavis

On: March 8, 2025 8:22 PM
Follow Us:
Fadnavis
---Advertisement---

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र Fadnavis ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की तर्ज पर राज्य में भी जल्द ही एक योजना तैयार की जा रही है और डेढ़ करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली बिल से छूट दी जाएगी। श्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि इस योजना से 70 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

राहुल को CM Fadnavis का जवाब, ‘दिल्ली चुनाव में हार से कांग्रेस का वजूद होगा खत्म’

Fadnavis ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने सौर कृषि पंप योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि आठ साल में राज्य में एक लाख 84 हजार पंप लगाए गए। पिछले एक साल में 3.5 लाख पंप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो लाख 75 हजार कृषि पंपों के कारण चौदह लाख एकड़ भूमि सिंचाई के दायरे में आई है।

Fadnavis प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हम देश में नंबर वन हैं

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हम देश में नंबर वन हैं।” उन्होंने कहा कि एक लाख 30 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को एक हजार करोड़ से अधिक की सब्सिडी देकर रूफ सोलर योजना का लाभ दिया गया है। श्री फडणवीस ने कहा कि हमारे 70 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता शून्य से सौ यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं उनके लिए हम राज्य योजना बना रहे हैं। इससे 70 प्रतिशत उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकेंगे और अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!