अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

On: March 8, 2025 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

Badaun news बदायूं । बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद मुरादावाद, बिजनौर की अध्यक्षता में शनिवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पहले और अब महिला सशक्तिकरण में जमीन आसमान का अंतर आया है। आज करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हैं। जो महिलाएं घर में घूंघट में रहती थी, जिन्होंने घर के दरवाजे के अलावा कुछ देखा नहीं था। लेकिन आज वह अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। वह अपने परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्वयं उठाती हैं।

इतना ही नहीं व्यापारिक क्षेत्र में भी उनका योगदान बढ़.चढ़कर हो रहा है।

न जाने कितनी ऐसी महिलाएं है, जो व्यापार, राजनैतिक क्षेत्र में बढ़.चढ़कर इस देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बेटियां बेटो से कम नहीं है, वह जमाना चला गया जब बेटियां और बेटो में भेदभाव रहता था।

बेटियां नसीब वालों को ही मिलती है। इस लिए खूब पढ़ों और देश का नाम रोशन करो।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों को पौधा देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उन्हें सराहा।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, प्रचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा राजकुमार कनिष्ठ सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!