सत्ता में बैठे भाजपा के लोग हमारे आपके वोट कि ताकत को हमसे छीनना चाहते हैं सांसद
आदित्य यादव
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र सांसद आदित्य यादव ने अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं पर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों दिशा निर्देश दिए ।

इसके पश्चात् समाजवादी पार्टी कार्यालय गाँधी नगर, बदायूं में आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक भाग लिया इसके उपरांत लोकसभा क्षेत्र बदायूं की विधानसभा बिल्सी और गुन्नौर में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रमों में सम्मिलित हुएl
उझानी में मोहल्ला गणेश नगर कॉलोनी में आयोजित पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते सांसद ने कहा कि आज जिस पीडीए पंचायत की बात या चर्चा का आवहन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया और हम लोग उसे लेकर प्रदेश भर मे गाँव- गाँव तक को पहुँचाने का काम कर रहे है।
बदायूं को जो विकास मिलना चाहिए था शायद वह नहीं मिला देश की क्या स्थिति है देश गड्ढे में जा रहा है इन बातों पर तो हम बाद में पहले जिस जगह हम बैठे हैं बदायूं वह बदायूं की बात करनी चाहिए मुझे याद है समाजवादी पार्टी की सरकार रही तो आपके इस बदायूं जिले को प्रदेश के प्रथम जिलों में से एक गिना जाता था।
समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार आई जो योजना सरकार ने लागू की होगी उस योजना का सीधा फायदा सबसे पहले जनता को गया था ।
बदायूं में सड़के बनबाई गई, पुल बनाए गए फ्लाईओवर बनाए गए मेडिकल कॉलेज बनाया गया साथ ही साथ बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल,कॉलेज बनाने का काम हुआ था।
उन्होंने कहा आज लड़ाई इस बात की है कि हमारे आने वाले भविष्य को कैसे बचाना है। भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे आपके वोट कि ताकत को हमसे छीनना चाहते हैंl हम सबको मिलकर एक होकर आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ भारतीय जानता पार्टी को सत्ता से हटा कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पी. डी. ए. की सरकार बनाकर विकास पुरूष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है*
इस मौके पर पूर्व विधायक सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,हाजी बिट्टन, रामखिलाडी यादव विधायक पूर्व विधायक आबिद रज़ा,ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, कैप्टन अर्जुन,सुरेश पाल चौहान, रजनीश गुप्ता,अमित मथुरिया,किशोरीलाल शाक्य ,प्रदीप गुप्ता, डॉ नईम,सुनील यादव, नरेश यादव, मित्रपाल यादव, अखिलेश यादव,पान सिंह यादव, अमित यादव,मुबीन फरीदी,संजय कश्यप,राजेश राणा, अशोक यादव, ओमपाल दिवाकर, फरहत अली,विजय यादव, अनिल आनंद सहित प्रमुख लोग साथ रहे।

