परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा को सगा भांजा लेकर हुआ फरार,
मामा ने भांजे के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं :- बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम निवासी एक पीड़ित मामा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम उलाईखेड़ा थाना सुंनगडी जनपद कासगंज निवासी उसका सगा भांजा सनी पुत्र जय सिंह उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री जो माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा दे रही थी को बहला फुसला कर घर से ले गया। मामा द्वारा सगे भांजे के विरुद्ध थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी भांजे के विरुद्ध अपराध संख्या 173 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए छात्रा की तलाश प्रारंभ कर दी है।
