अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

07 मार्च को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

On: March 5, 2025 6:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

07 मार्च को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में 07 मार्च, 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 8ः30 बजे से लगभग 150 जोड़ों के सामूहिक विवाह हेतु एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन दातागंज रोड स्थित एच0पी0 इंस्टीट्यूट के ग्राउण्ड में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में विधानसभा बदायूँ, शेखूपुर, बिसौली एवं सहसवान सहित 04 विधानसभाओं,विकास खण्ड सालारपुर, बजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, इस्लामनगर, दहगवां, सहसवान, कादरचौक एवं जगत तथा नगर निकाय बदायूँ, इस्लामनगर, बिसौली, बजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज बेहटा, मुडिया धुरेकी,कुंवरगांव, ककराला, सखानूं, गुलड़िया, सहसवान एवं दहगवां के जोड़े सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि वर वधू को आशीर्वाद देने हेतु जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियो उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!