अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात

On: March 5, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi बुधवार सुबह फिर कुलियों से मिलने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और उनकी दिक्कतों से रू-ब-रू होने के बाद महाकुम्भ के दौरान स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर उनसे बातचीत की।

दलितों की उपेक्षा कर रही है सरकार : Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने कुछ दिनों पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच कर वहां के कुलियों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं पूछी और आज फिर सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गए।

 

 

उन्होंने कहा, “बातों-बातों में उन्होंने बताया कि भगदड़ वाले दिन किस प्रकार सभी ने मिल कर लोगों की जान बचाने के हर सक्षम प्रयास किए। चाहे भीड़ से लोगों को निकालने का प्रयास करना था, घायलों को एम्बुलेंस और प्रशासन तक पहुंचाने का, या मृतकों के शरीर को बाहर निकालने का – अपनी शारीरिक क्षमता, रेहड़ी का इस्तेमाल कर या खुद की जेब से पैसे लगाकर, हर प्रकार से भगदड़ से पीड़ित यात्रियों की सहायता की।”

Rahul Gandhi लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया

कांग्रेस नेता ने उन्हें स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में कई लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया।

श्री गांधी ने कहा, “रोज़ाना की दिहाड़ी कमाने आए इन भाइयों की संवेदना देख कर बहुत प्रभावित हूं। अभी भी वो आर्थिक रूप से तंगी के हालात में जी रहे हैं – मगर जज़्बे और सद्भावना से भरपूर हैं। सहायता की दरकार है उन्हें, जिसके विषय में उन्होंने अपनी मांगें बताई। उनकी सहायता करने का हर संभव प्रयास ज़रूर करूंगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!