पुत्र की शादी में पत्नी सहित शामिल हुआ दामाद,
दामाद बालिक साली को लेकर हुआ रफू चक्कर,
ससुर ने दामाद समधी समधन के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:- बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र निवासी एक पीड़ित ससुर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम में उसके पुत्र की शादी थी शादी में शामिल होने के लिए मेरा दामाद सर्वेंद्र पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम महलोली थाना बिल्सी जनपद बदायूं भी मेरी पुत्री के साथ आया था जो शादी के उपरांत मेरी 18 वर्षीय बालिक पुत्री को मेरे समाधि नवाब सिंह पुत्र भरे तथा समधिन कमला पत्नी नवाब सिंह निवासी ग्राम महलोली तहसील बिल्सी के सहयोग से बहला फुसलाकर ले गया।
पीड़ित ससुर के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दामाद तथा दामाद के पिता एवं माता के विरुद्ध अपराध संख्या 49 धारा 87 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक हरिओम को सौंपी गई है।
