अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Advantage Assam 2.0 Summit’: PM मोदी ने समिट का किया शुभारंभ; बोले- East Asia से कनेक्टिविटी हो रही मज़बूत

On: February 26, 2025 7:39 PM
Follow Us:
Advantage Assam 2.0 Summit
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। मंगलवार (25 फरवरी) को PM मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में ‘Advantage Assam 2.0 Summit ‘ का उद्घाटन किया। इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट में 60 से अधिक देशों के राजदूत और मिशन हेड समिट में शामिल होने पहुंचे हैं।

Putin praises India’s economic growth

भारत आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा
गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है।

भारत की ग्रोथ में असम का योगदान बढ़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ में असम का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है। 2018 में एडवांटेज असम का पहला संस्करण लॉन्च किया गया था। उस समय असम की अर्थव्यवस्था लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपए थी। असम ने 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था को डेढ़ सौ बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और मुझे विश्वास है कि असम इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है।

हिमंत बिस्वा की टीम को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल हुआ करता था। आज जब भारत वि​कसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये नॉर्थईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है…मैं हिमंत बिस्वा सरमा की पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Advantage Assam 2.0 Summit में बोलना सम्मान की बात

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Advantage Assam 2.0 Summit में बोलना सम्मान की बात है। मैं ऊर्जा और सृजन की देवी मां कामाख्या से ईमानदारी से प्रार्थना करना चाहता हूं कि वे न केवल असम में बल्कि पूरे भारत को आशीर्वाद दें। मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस समिट का शीर्षक एडवांटेज असम है, लेकिन हर असमिया और हर भारतीय के लिए सबसे बड़ा लाभ यह है कि हमें आपके दूरदर्शी नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।

Advantage Assam 2.0 Summit मंच पर मोदी ने बजाया ड्रम

पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को असम पहुंचे। पहले दिन सोमवार को PM मोदी मोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में CM सरमा ने पीएम मोदी को तीर कमान और चाय पत्ती जमा करने की टोकरी गिफ्ट की थी। नरेंद्र मोदी ने Advantage Assam 2.0 Summit मंच पर ड्रम भी बजाया था। पीएम मोदी और असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!