अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Kisan Yojana: खुशखबरी ,सरकार ने किसानों के खाते में डाले 2000-2000 रुपये, ऐसे करें चेक

On: February 24, 2025 7:33 PM
Follow Us:
PM Kisan Yojana: खुशखबरी ,सरकार ने किसानों के खाते में डाले 2000-2000 रुपये, ऐसे करें चेक
---Advertisement---

भागलपुर- मोदी सरकार ने PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र समय में, मुझे PM Kisan Yojana की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये एक क्लिक पर देशभर के किसानों के खातों में पहुंचे हैं। देश के 9.8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को 2000-2000 रुपये उनके खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया गया है।

PM Kisan Yojana के तहत हर लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का सालाना लाभ दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान। एनडीए सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है।

pm kisan yojana:प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत नया पंजीकरण 2025 हेतु पात्रता

 

पीएम ने कहा कि महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है, विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलका मांझी की धरती है और सिल्क सिटी भी है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सांसद गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय मंच पर मौजूद हैं।

 

PM Kisan Yojanaलाभार्थी का स्टेटस ऐसे कर सकते हैं चेक

-सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
-अब Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें।
-यहां अब अपना आधार संख्या या खाता संख्या दर्ज करें।
-स्थिति और भुगतान विवरण देखने के लिए Get Data पर क्लिक करें।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!