अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Akhilesh ने की महाकुंभ मेले की अवधि बढाने की मांग

On: February 19, 2025 10:56 AM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने मंगलवार को महाकुंभ मेला की अवधि बढ़ाने की मांग की है। एक विवाह समारोह में शिरकत करने आये यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुंभ में अभी तक 70 करोड लोग स्नान कर चुके है लेकिन बडी संख्या में बुर्जुग और किन्हीं कारणों से पत्रकार वहां नहीं पहुंच सके। इसलिए वह आयोजकों से कुंभ की अवधि बढाने की लगातार मांग कर रहे है।

Akhilesh Yadav – भारतीयों का पलायन : एक दशक में क्या बदला

 

 

 

 

 

Akhilesh सम्राट अशोक जिनके समय में कुंभ की शुरूआत हुई तो स्नान 75 दिनों तक चलता था

उन्होंने कहा  वह भी 75 दिन का कुंभ किए जाने पर जोर दे रहे है। धार्मिक आयोजनों को लाभ-हानि से जोडकर नहीं चलना चाहिए। सरकार कभी कह रही है कि दो लाख करोड रुपये की आय हुयी तो कभी तीन लाख करोड की आय बताती है। यादव ने कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार पर उचित प्रबंधन न करने के आरोप लगाए और कहा कि करोडो लोगों को वहां आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पडा। बडी संख्या में लोगों की हादसों में जान गई और घायल हुए।

Akhilesh किसान की दुर्दशा हो रही है

उन्होंने गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं किए जाने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसान की दुर्दशा हो रही है। खाद, डीएवीपी कीटनाशक, बिजली, डीजल महंगे है। कृषि पर लागत बढी है और सरकार उनकी दोगुनी आय करने के झूठी घोषणाएं कर रही है। वक्फ बोर्ड लाए जाने को उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम की सियासत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नौजवान के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। केंद्र सरकार पांच ट्रिलियन डालर इकोनोमी की बात करती है।
सपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोषपूर्ण कूटनीति के कारण अमेरिका भारत के नागरिकों को अपमानित कर अपने देश से निकाल रहा है। वे लोग बडी कठिनाइयों से साधन जुटाकर रोजगार के लिए अमेरिका गए थे। उन्हें बेडियों में जकडकर अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक आशु मलिक, अतुल प्रधान और दिवंगत चौधरी यशपाल सिंह के परिवारजन और करीबी मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!