अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश की सबसे बड़ी पार्टी को भी शिक्षा, स्वास्थ्य पर बात करनी पड़ रही : Sisodia

On: February 13, 2025 12:16 PM
Follow Us:
Sisodia
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष Sisodia ने कहा कि “हम सिर्फ़ सत्ता के लिए नहीं आए हैं बल्कि बदलाव के लिए आए हैं और हमें खुशी है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी को भी आज शिक्षा, स्वास्थ्य पर बात करनी पड़ रही है।”

“Sheesh Mahal” की हकीकत तार-तार, केजरीवाल का अराजक चेहरा बेनकाब!

 

 

 

 

 

 

Sisodia ने बुधवार को पार्टी के देश भर के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया

Sisodia ने इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से पार्टी की भविष्य की रणनीतियों की जानकारी साझा की और उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा , “एक तरफ़ हमारा लक्ष्य है सरकार बनाकर व्यवस्था ठीक करना लेकिन हम सिर्फ़ सत्ता के लिए नहीं आए हैं, बल्कि बदलाव के लिए आए हैं और हमें खुशी है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी को भी आज शिक्षा – स्वास्थ्य पर बात करनी पड़ रही है। यह बदलाव की शुरुआत है। हमारी लड़ाई सत्ता पाने के लिए नहीं है, बल्कि दूसरी पार्टियों की सोच और उनकी प्राथमिकताओं को बदलना भी हमारे आंदोलन का हिस्सा है।”

Sisodiaअगर भाजपा की सरकार इसे आगे बढ़ाती है तो यह भी हमारी जीत होगी

Sisodia ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत जनहित के अन्य क्षेत्रों में बदलाव करके दिखाया है। अगर भाजपा की सरकार इसे आगे बढ़ाती है तो यह भी हमारी जीत होगी, क्योंकि हम खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत जरूरी मुद्दों पर परिवर्तन करने के लिए आए हैं। अगर दूसरी पार्टियां अपनी परंपरागत राजनीति, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, जाति व धर्म की लड़ाइयां छोड़ कर इस दिशा में बात भी करने लगती हैं, तो इसे भी हमें अपनी सफलता के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा , “भले ही चुनाव के नतीजे हमारे मुताबिक नहीं आए, लेकिन सबने खूब मेहनत की है। हम सब मिलकर एक चुनाव नहीं, बल्कि एक आंदोलन के लिए लड़ रहे थे। हम अपने उस सपने को जी रहे थे कि राजनीति ईमानदारी और काम की भी हो सकती है। जब इस देश की राजनीति जाति, धर्म और गुंडागर्दी से घिरी हुई है, ऐसे में कोई एक पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी के दम पर चुनाव लड़ सकती है।”

Sisodia हम एक चुनाव में हार से उदास हो जाएं, ऐसे कमजोर लोग नहीं

आप नेता ने कहा किसी की मेहनत बेकार नहीं गई। हम देश के भविष्य के लिए काम कर रहे थे। भले ही एक चुनाव में मन मुताबिक नतीजे नहीं आए हैं, लेकिन हमारी लड़ाई आगे बढ़ी है। इसको और आगे बढ़ाएंगे और अगले चुनाव में और शिद्दत से लड़ेंगे।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!