अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साइबर ठगों के ‘म्यूल’ खातों पर लगाम कसेगा AI : Amit Shah

On: February 12, 2025 2:44 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा है कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर उन ‘म्यूल’ खातों की पहचान करने की योजना बना रही है, जिनमें साइबर जालसाज ठगी की रकम जमा करते हैं। ‘साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध’ विषय पर सोमवार को गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Amit Shah ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ये ‘म्यूल’ बैंक खाते चालू होने से पहले ही बंद कर दिए जाएं।

Amit Shah आज दिल्ली में दो जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे

 

 

 

 

 

Amit Shah साइबर अपराध निगरानी और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की साइबर अपराध निगरानी और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की सिफारिशों के आधार पर 805 ऐप एवं 3266 वेबसाइट लिंक को ‘ब्लॉक’ किया जा चुका है। इसके अलावा 19 लाख से अधिक ‘म्यूल’ खातों को पकड़ा गया है और 2038 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन को रोका गया है। ‘म्यूल’ खाता वह बैंक खाता होता है, जिसका उपयोग धन शोधन या अवैध गतिविधियों से हासिल धन के लेन-देन के लिये किया जाता है। शाह ने कहा कि ‘आई4सी’ पोर्टल पर कुल 1,43,000 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply